बहनों के लिए संबल साबित होगी लाडली बहना योजना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा :- पहले हर घर में बेटियों को बोझ समझा जाता था बेटी के जन्म में दुख व्यक्त किया जाता था। मगर आज भाजपा सरकार के प्रयासों से ही बेटियां आत्मनिर्भर हुई है और हर घर में बेटियों के जन्म पर गीत गाए जाते हैं स्वागत किया जाता है। यह बात जिला भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा जिला प्रभारी हेमा पुरोहित ने आगामी योजना लाडली बहना अभियान को लेकर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिले में लाडली बहना योजना में 1 करोड़ 25 लाख पंजीयन हुआ है। पात्र बहनों को 10 जून से सभी के खाते में 1000 की राशि जमा की जाएगी।

बहुत से घरों में महिलाएं अपना खर्च नहीं निकाल पाती हैं ऐसी बहनों के लिए यह एक हजार की राशि वरदान साबित होगी। हेमा पुरोहित ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करना चाहूंगी कि जिन्होंने बहनों के लिए इतनी योजनाएं लाए है एवं मुख्य रूप से लाडली बहना योजना महिला सशक्तिकरण की ओर एक बड़ा कदम है। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष इंदु दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना का शुभारंभ कर जो सम्मान मातृशक्ति को प्रदान किया है इससे महिलाएं सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु दुबे, महापौर अमृता यादव, उपाध्यक्ष चारु यादव, हरीश कोटवाले उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 64

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!