प्रदेश में टॉपर रही दोनों बालिकाएं आज जाएंगी भोपाल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा :- जिले एवं नगर के लिए हर्ष का विषय है कि एमपी बोर्ड की परीक्षा में 12वीं कक्षा में मध्यप्रदेश में प्रथम और सातवें स्थान पर आने वाली बेटी अनि जैन एवं दीपाली चौहान को एक गरिमा पूर्ण रविंद्र भवन भोपाल के कार्यक्रम में 30 मई को लोक शिक्षण संचनालय विभाग के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह के अंतर्गत प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ  योजना अंतर्गत खंडवा के अनाज  व्यवसाई राजेश जैन की पुत्री बैन्स स्कूल की विद्यार्थी अनी जैन एवं किसान की बेटी सरस्वती शिशु मंदिर की विद्यार्थी दीपाली चौहान को लोक शिक्षण संचनालय विभाग द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में 30 मई मंगलवार को नवीन रविंद्र भवन में प्रदेश में  प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान आयोजित किया गया है।

 प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं शिक्षा मंत्री इन विद्यार्थियों का मंच पर सम्मान करेंगे खंडवा शिक्षा विभाग के अधिकारी खंडवा की दोनों बेटियों को  शासकीय वाहन से भोपाल लेकर जाएंगे। जहां 30 मई को उनका सम्मान मुख्यमंत्री के हाथों होगा।    जिला शिक्षा अधिकारी श्री सोलंकी ने बताया कि एमपी बोर्ड की परीक्षा में मध्यप्रदेश में उच्च स्थान प्राप्त करने वाली दोनों बेटियों को शासन के निर्देशानुसार भोपाल ले जाकर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के हाथों सम्मानित करवाया जाएगा

Views Today: 2

Total Views: 80

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!