Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

गौशाला पहुंची संत साध्वी, गौ माताओं की सेवा कर किया भ्रमण, व्यवस्था पर की चर्चा

1 min read
Text Size:

देवास :- शंकरगढ़ स्थित गौशाला मे साध्वी आराधना गोपाल सरस्वती, साध्वी निष्ठा सरस्वती जी एवम साध्वी कपिला सरस्वती जी का आगमन हुआ। गौमाता की सेवा एवं सुविधा के विस्तार हेतु हेतु तीनो साध्वी अब तक 1 लाख किलोमीटर की पैदल यात्रा संपूर्ण भारत वर्ष में कर चुकी है। हल्दीघाटी से आरंभ हुई इस पद यात्रा में तीनो साध्वी द्वारा बिना पादुका के निरंतर की जा रही है। 18 वर्षो से निरंतर उनकी ये पदयात्रा जारी है। इसी उद्देश्य के साथ तीनो साध्वी शंकरगढ़ स्थित गौशाला पहुंची। उन्होंने संपूर्ण गौशाला का भ्रमण किया एवं गौशाला में गायों की सेवा कर उन्हे चारा खिलाया।

गौशाला के निरीक्षण में उन्होंने संस्था अभिरंग एवं नगर निगम द्वारा गौसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। संत पूरे दिन गौशाला में रहे और संस्था सदस्य, गौशाला कर्मी एवं निगम अधिकारियों से विभिन्न कार्यों पर चर्चा की। संतो का स्वागत पूर्व पार्षद राजेश यादव पहलवान, राजकिशोर यादव, निगम अधिकारी गौशाला प्रभारी हरेंद्र ठाकुर, संस्था अभिरंग अध्यक्ष बसंत वर्मा, संदीप बैरागी, गौशाला दरोगा संतोष टांक, शंकरगढ़ निवासी भगवान सिंह कछावा, सुरेश जी, मुन्ना सेन, सुनील चौधरी, शशि, हेमंत, प्रकाश आदि ने किया।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply