Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

धाराजी में बनने वाले नए घाट का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण किया जाए

2 min read
Text Size:

देवास :- कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने बागली विकासखंड के ग्रामों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत  प्रकाश सिंह चौहान, एसडीम बागली  शोभाराम सोलंकी, जनपद पंचायत सीईओ  प्रभांशु सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने धाराजी में निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि धाराजी में बनने वाले नए घाट का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण किया जाए। निर्माण कार्य समय पर  बरसात के पूर्व कर ले। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि  नाविकों  लाइफ जैकेट पहने और  नाव में बैठने वाले सभी नागरिकों को लाइफ जैकेट पहनाए। धाराजी में होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जाए।

 तैराकों को ड्रेस दें, जिससे उनकी अलग पहचान हो सके। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि धाराजी में लगने वाले हाट बाजार में  दुकानों से पंचायत शुल्क ले। पंचायत प्राप्त शुल्क का उपयोग विकास कार्यों में करें। धाराजी में सौंदर्यीकरण कार्य करें। कलेक्टर ने धाराजी में बनाये जा रहे नए  सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण करे। सामुदायिक  केंद्र की बाउंड्री वाल बनाये

कलेक्टर ने ग्राम देवझिरी में आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए की कुआं और स्टाफ डेम का प्रस्ताव भेजे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने  ग्राम गुवाडी पंचायत नरसिंहपुरा में आशा कार्यकर्ता और एएनएम की नियुक्ति के निर्देश दिए। ग्राम में उचित मूल्य दुकान खोलने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव को आबादी क्षेत्र घोषित करें,  भू-अधिकार के पट्टे बांटे।
कलेक्टर ने गांव पिपरी में सीता माता मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण करें।

कलेक्टर ने बागली विकासखंड के ग्राम मगरादेह में 21 लाख की लागत से बनाए जा रहे अमृत सरोवर एवं ग्राम नीमखेड़ा में 17 लाख की लागत से बनाये जा रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बरसात के पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने, तालाब के दोनों और पेड़ लगाने, समिति के माध्यम से मछली पालन तथा  पिकनिक स्पॉट निर्मित करने के निर्देश दिए।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply