खंडवा- प्रदेश में खंडवा का नाम रोशन करने वाली अनी राजेश जैन के घर बधाई देने वालों को तांता लग रहा है। एमपी बोर्ड की परीक्षा बारहवीं कॉमर्स विषय में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अनी ने प्रदेश में टॉप किया है। यह खंडवा नगर के लिए गौरव की बात है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अनी जैन की उपलब्धि पर सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी व समाजजन उन्हें बधाइयां दे रहे है।
रविवार को महापौर अमृता अमर यादव ने अनी जैन के निवास पर पहुंचकर शहरवासियों की ओर से पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत व अभिनंदन मुंह मीठा करवाया। महापौर ने अनी से पढ़ाई से लेकर आगे की कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा भी की। पूरे परिवार को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए सोमवार को गौरीकुंज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।
इस अवसर पर महापौर अमृता यादव के साथ समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन, समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाडिय़ा, प्रदीप रावका, पवन रावका उपस्थित थे।

