जय शिवा सरदार की, जय महाराणा प्रताप के नारों से गूंजा नगर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास:- क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में शाम करीब 6 बजे भोपाल चौराहे से भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में राजपूत सरदारों व अन्य समाजजनों ने हिस्सा लिया। यात्रा की शुरुआत से पूर्व वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात शौर्य यात्रा भोपाल चौराहे से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। शहर में शौर्य यात्रा का जगह-जगह विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संगठनों व संस्थाओं सहित गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया। शौर्य यात्रा में आगे-आगे घोड़ों पर सवार राजपूत सरदार भगवा ध्वज लहरा रहे थे।

वहीं हाथ में भाले लिए द्वार पाल भी आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। एक खुली जीप पर महाराणा प्रताप का आदमकद चित्र रखा हुआ था। पारंपरिक वेशभूषा में राजपूत सरदार शौर्य यात्रा में शामिल हुए, जो आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। भव्य आतिशबाजी के साथ यात्रा भोपाल चौराहा से प्रारंभ होकर नाहर दरवाजा, नयापुरा, जनता बैंक चौराहा, सुभाष चौक, नावेल्टी चौराहा, तहसील चौराहा होते हुए सयाजी द्वार पहुंची, जहां शौर्य यात्रा का समापन हुआ।

87 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!