60 तीर्थ यात्रियों का जत्था चार धाम के लिए रवाना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- श्री श्याम तीर्थ यात्रा कंपनी द्वारा गतवर्ष सफल चार धाम तीर्थ यात्रा होने के बाद इस वर्ष भी चार धाम तीर्थ यात्रा को स्लीपर बस द्वारा धूमधाम के साथ रवाना किया गया। माताजी टेकरी के पास से भजन सम्राट द्वारका मंत्री के सानिध्य में यात्रा संचालक पं. संदीप शुक्ला एवं राजेंद्र संघवी ने देवास नगर से 60 तीर्थ यात्रियों को सुमधुर भजनों की प्रस्तुति एवं अतिथियों के स्वागत पश्चात मंगलमय यात्रा के लिए रवाना किया।

अतिथि विश्व हिंदू परिषद के संदीप चौबे, आरएसएस के अजय गुप्ता एवं पोरवाल समाज अध्यक्ष युवा कार्यकर्ता ने सभी तीर्थ यात्रियों का जोरदार स्वागत कर विदाई दी। यात्रा में पंडित सचिन अवस्थी, पंडित धर्मेंद्र भारद्वाज, पंडित मनीष तिवारी, पंडित रवि शर्मा सहित शहर के कई क्षेत्रों से तीर्थ यात्रियों ने भाग लिया। यात्रा को भगवा ध्वज दिखाकर भजन सम्राट द्वारका मंत्री ने सुंदर भजन की प्रस्तुति के साथ क्षेत्रवासियों द्वारा स्वागत पश्चात रवाना किया।

104 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!