खंडवा- जिले के पिपलोद थानांतर्गत के दो बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गए। दोनों युवा अपने गांव विश्रामपुर से गुडी के हाट बाजार आए हुए थे। देर रात को वापस अपने गांव की तरफ लौट रहे थे, तभी गुडी के पास नदी पर नवनिर्मित पुल से 50 फीट नीचे गिरने से हादसे का शिकार हो गए।
हादसा कैसे हुआ, फिलहाल कारण अज्ञात है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे हंै। पिपलोद टीआई हरिसिंह रावत के अनुसार, मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। मृतकों की पहचान रंजित पिता रामा (22) अखलेश नेमीचंद (18) निवासी विश्रामपुर के रूप में हुई है। घटनास्थल से उनके गांव की दूरी महज 2 किलोमीटर रह गई थी।
87 Views

