राजेंद्र महावीर ऋषभांचल पुरस्कार से दिल्ली में सम्मानित

 खंडवा :-  निमाड़ के गौरव  जैन तीर्थ सिद्धवरकूट एवं पावागिरी ऊन एवं साधु संतों की  सेवा में अग्रणी  समाजसेवी शिक्षक एवं अनेक पुरस्कारों से सम्मानित, चिंतक और विचारक ,लेखक, संपादक राजेन्द्र जैन महावीर सनावद को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर का 25 वां ऋषभांचल पुरस्कार प्रदान किया गया ।

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि  दिल्ली गाजियाबाद स्थित ऋषभांचल आध्यात्मिक ध्यान योग केंद्र में बाल ब्रह्मचारिणी मां  कौशल के सानिध्य में  भारत सरकार में पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री  वरिष्ठ नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी ने प्रशस्ति,शाल दुपट्टा एवं इक्कीस हजार रुपए की नगद राशि से सम्मानित किया।

श्री जैन ने इस अवसर पर षटकर्म और ऋषभदेव विषय पर अपना शोध आलेख प्रस्तुत किया। उल्लेखनीय हैं कि यह पुरस्कार श्री जैन के सकारात्मक चिंतन पूर्ण आलेख लेखन संपादन व निर्विवाद व्यक्तित्व के साथ समाजसेवा हेतु दिया गया। राजेंद्र जैन को सम्मानित होने पर निमाड़ के संपूर्ण  जैन समाज ने उन्हें बधाई  शुभकामना दी

150 Views

Leave a Reply