पीसीजी कॉलेज में ओपन केम्पस का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 खंडवा :- पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय में “स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ” के अंतर्गत ओपन केम्पस ड्राइव का आयोजन संस्था में हुआ। इस केम्पस का आयोजन एन आई आई टी भोपाल के एसोसिएशन द्वारा किया गया   इस आयोजन में 45 विद्यार्थियों का चयन हुआ। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि केम्पस में महाविद्यालय के फाइनल ईयर एवम पासआउट विद्यार्थी के साथ जिले के विभिन्न महाविद्यालय के विद्यार्थी प्रतिभागी बनें। केम्पस के शुभारंभ में महाविद्यालय प्रबंधक सतीश पटेल ने कंपनी से आये आगंतुकों का स्वागत किया।

एनआईआईटी से एचआर मैनेजर  बिलाल खान भोपाल एवम  हरीश चावड़ा ने विद्यार्थियों के इंटरव्यू लिये। चयन प्रक्रिया पर्सनल इंटरव्यु द्वारा हुई। केम्पस में 120 विद्यार्थियों ने इंटरव्यू दिए जिसमे से 45 विद्यार्थियों  का चयन क्रमशः आईसीआईसी बैंक, एचडीएफ़सी बैंक  एवम एक्सिस बैंक में हुआ।

केम्पस की सयोंजक  महाविद्यालय की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेन्ट कोऑर्डिनेटर प्राध्यापिका श्रीमती अनुपमा गौर रही। केम्पस ड्राइव में ट्रेनिंग एन्ड प्लेसमेंट सेल के सभी सदस्य प्राध्यापकों का पूर्ण सहयोग रहा।
संस्था सचिव  प्रज्ञान गुप्ता जी, महाविद्यालय प्राचार्या डॉ रीता सरमण्डल ने सभी चयनित प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

102 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!