माहेश्वरी समाज खण्डवा का महेश नवमी उत्सव प्रारम्भ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा :- माहेश्वरी समाज खण्डवा का पांच दिवसीय महेश नवमी उत्सव महेश वंदना के साथ प्रारंभ हुआ।जानकारी देते हुए नारायण बाहेती ने बताया कि शुभारंभ अवसर पर अतिथि के रूप में अखिल भारतीय प्रतिनिधि प्रकाश बाहेती ने कहाकि माहेश्वरी समाज खण्डवा द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अनेको आयोजन किये जा रहे है।

हम सभी मिलकर आयोजन सफल बनाए। प्रथम दिवस मंदिर के स्थापना दिवस पर माहेश्वरी समाज खण्डवा द्वारा संचालित  सत्यनारायण मंदिर बुधवारा में आयोजित भजन संध्या में राजकुमार शिंदे एवं कलाकारो ने शानदार प्रस्तुतियां दी ।

माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा महेश वंदना की गई।द्वितीय दिवस युवा संगठन द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच संपन्न हुआ ।

109 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!