निगम के डोर टू डोर कचरा वाहनों में गौ-माता के लिए रोटी एकत्रित करने के लिए लगाए बॉक्स

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा – स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के लिए नगर निगम द्वारा नवाचार कर संत रैदास वार्ड स्थित टेचिंग ग्राउंड पर गौ- माता की सेवा के लिए शहर के सभी 50 वार्डों से रोटी एकत्र कर आहार की व्यवस्था की गई है।  समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि महापौर अमृता यादव के निर्देश पर निगम के सभी डोर-टू- डोर कचरा वाहनों में हर घर से रोटी एकत्रित किए जाने के लिए एक अतिरिक्त बॉक्स स्थापित किया गया है जिसमें शहरवासी रोटी रख सकते हैं। निगम के सभी वाहनों से एकत्र की जाने वाली रोटियों को गायों को परोसा जा रहा है।

झोन प्रभारी  भुवन श्रीमाली ने बताया कि आज लाल बहादुर शास्त्री वार्ड मे आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपायुक्त जाकिर जाफरी ने नागरिकों को निगम के वाहनों में लगाए गए डिब्बे में गौ- ग्रास  रखने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक सहित अन्य खाद्य सामग्री खाने से गायों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है इस दृष्टि से निगम ने गायों के लिए रोटी एकत्र किए जाने की यह व्यवस्था की है। उपायुक्त  जाफरी ने रामेश्वर वार्ड के मां नवचंडी देवीधाम के समीप स्थित सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण कर स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की दृष्टि से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश उपयंत्री  भरत सुरजाये को दिए।
148 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!