
विकास पवार बड़वाह – मंदिरो में घंटी की गूंज,आरती में तालियों की गड़गड़ाहट,पंडालों में भजनों की धुन और मंच से बह रही श्री भागवत कथा की ज्ञान गंगा,,,ऐसा नजारा श्री सुंदरधाम आश्रम में प्रतिदिन देखने को मिल रहा है। जहा हर वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 75 वा श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन चल रहा है ।इस पावन अवसर पर शामिल होने क्षेत्र के ही नही अनेक प्रदेशों से संत महात्माओं का प्रतिदिन आश्रम में आगमन हो रहा है ।जिनकी उपस्थिति में जीवन दायनीय मां नर्मदा जी की संगीतमय महाआरती की जा रही है ।आरती के पश्चात आश्रम में आने वाले भक्त आश्रम के गादीपति श्री महामंडलेश्वर श्री 1008 बालकदास जी महाराज और श्री नारायण दास जी महाराज के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने उनके समक्ष पहुंच रहे है ।वही आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओ के लिए विशाल पंडाल में प्रतिदिन भंडारे प्रसादी का वितरण किया जा रहा है ।

भजन संध्या में उमड़ रहा भक्तो की आस्था का सैलाब —–
श्री सुंदरधाम आश्रम में होने वाले इस सात दिवसीय यज्ञ के चलते प्रतिदिन अलग अलग भजन मंडली एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दे रहे है ।इन भजनों की धुन पर उपस्थित भक्तजन भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आ रहे है। आश्रम के इस नजारे से यह 75 वा विष्णु महायज्ञ सिहस्थ की तर्ज पर दिखाई दे रहा है ।इन आयोजन के चलते शुक्रवार शाम नरेश कुमार सैनी दिल्ली वालो की टीम ने श्री खाटू श्याम जी के भजनों की प्रस्तुति देकर देर रात तक भक्तो को भाव विभोर कर दिया ।उल्लेखनीय है की आज शनिवार शाम राजेस्थान के जयपुर से सुरभि चतुर्वेदी की भजन मंडली द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा ।बताया जा रहा है की इस गायिका की सुरली आवाज धार्मिक भजनों में चार चांद लगा देती है ।

श्री विष्णुमहायज्ञ में दी जा रही आहुति —
प्रतिदिन दोपहर 12 से दोपहर 3 बजे तक यज्ञाचार्य पंडित जगदीशचंद्र व रमेशचन्द्र द्विवेदी (उज्जैन) वालो के आचार्यत्व में यज्ञ हो रहा है। जिसमे आश्रम के महंत श्री श्री 1008 श्री बालकदास जी महाराज यज्ञ में आहुतिया दे रहे है। इस महायज्ञ की पूर्णाहुति 30 मई गंगा दशमी पर होगी। उल्लेखनीय है की सात दिवसीय महायज्ञ के साथ प्रतिदिन श्रद्धालू रामकथा का आनंद भी ले रहे है। उल्लेखनीय है कि रामकथा का प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक वाचन किया जा रहा है। जिसमे क्षेत्र के हजारों महिला पुरूष कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ ले रहे है।
Views Today: 2
Total Views: 188

