1 घंटे मव 2226 जन्म प्रमाण पत्रों की तहसीलदार ने जारी की अनुज्ञा

खरगोन – मुख्य्मंत्री जन सेवा अभियान 2.0 के  शिविरो के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के कार्य को कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा के निर्देशन में प्राथमिकता से काम किया जा रहा है। भगवानपुरा के नायब तहसीलदार  मुकेश मचार ने 1 वर्ष से ज्यादा अवधि के जन्म पंजीयन प्राप्त 2226 आवेदन पत्रों पर सिर्फ एक घंटे में जन्म पंजीयन प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अनुज्ञा पत्र जारी किये है।इसके साथ 30 दिन से 1 वर्ष की अवधि के 285 आवेदनों पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी  पवन शाह ने भी कुछ ही मिनिट में अनुज्ञा प्रदान की जिससे बच्चो के जन्म प्रमाण पत्र बनने का काम आसान हो गया।

इससे क्षेत्र के ग्रामीण जनों में हर्ष व्याप्त है ।अनुज्ञा प्राप्त आवेदनों में पोर्टल से ऑनलाइन जन्म पंजीयन प्रमाण पत्र  तैयार कर द्वितीय शिविर में  जन प्रतिनिधियों के माध्यम से वितरण किए जा रहे है। अब तक 900 से ज्यादा प्रमाणपत्र वितरित किए गए है। शेष के प्रमाणपत्र भी अगले 2 दिवस में वितरित कर दिए जाएंगे।

साथ ही 6500 से ज्यादा स्कूली बच्चों के जाति प्रमाणपत्र का वितरण शिविर में किया गया है। कलेक्टर श्री वर्मा के कुशल नेतृत्व और आम आदमी को परेशानी ना हो इस भावना से को देखते हुए अपनी खरगोन जिले की टीम को दिए गए निर्देश के फलस्वरूप संभव हो रहा है। इन शिविरो में आम जन की 15 विभागो की 67 सेवाए जन्म पंजीयन  मृत्यु पंजीयनजाति प्रमाणपत्र भवन अनुज्ञा पत्र प्रसूति सहायता,  खाता  नकल खसरा और नक्शे की प्रतियां देने के साथ साथ कई अन्य  पर सेवाएं प्रदान की गई है।

121 Views

Leave a Reply