बोरगांव बुजुर्ग में आयुष मेला सम्पन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा  – राष्ट्रीय आयुष मिशन योजनातंर्गत लोक स्वास्थ्य सेवा प्रदाय गतिविधि व मिशन लाइफ एवं एकात्म अभियान के अवसर पर संचालनालय आयुष म.प्र. शासन के आदेशानुसार एवं कलेक्टर  अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिले के पंधाना ब्लॉक के ग्राम बोरगांव बुजुर्ग में आयुष मेले का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर किया गया। जिला आयुष अधिकारी  अनिल वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेद, हौम्योपैथी एवं योग का पैथीवार विशेषज्ञतानुसार चिकित्सीय परामर्श योगाभ्यास एवं जीवन शैली जनित रोगों में योगाभ्यासों एवं प्राणायाम का महत्व बताया गया।

जिला आयुष अधिकारी श्री वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 945 लोग लाभान्वित हुए, जिसमें आयुर्वेद के 465, होम्योपैथी के 210, युनानी के 270 रोगियों को चिकित्सा परामर्श दिया गया। वेलनेस सेंटर सीएचओ एवं योग प्रशिक्षकों द्वारा 85 लाभान्वितों को योग परामर्श दिया गया। इसके अलावा देवारण्य योजनातंर्गत 100 औषधीय पौधों का वितरण किया गया तथा 20 नागरिको द्वारा आयुष टेलीमेडीसीन एप डाउनलोड किया गया। अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस हेतु 107 नागरिकों का पंजीयन किया गया एवं 200 नागरिकों द्वारा पर्यावरण दिवस की शपथ ग्रहण की गई। उच्च रक्तचाप के 80 व शुगर के 70 मरीजों का परीक्षण किया गया। लू से बचाव की हौम्योपैथी औषधि ग्लोनाईन 300 एवं आम का पना 662 लाभार्थियों को वितरित किया गया।

104 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!