Skip to content
Friday, 23 October 2026
देवास

जेल में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जांच, उपचार एवं जागरूकता शिविर आयोजित

2 min read
Text Size:

देवास- जिला जेल में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जांच, उपचार एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मानसिक रोग के लक्षण, बचाव तथा उपचार, संबंधी जानकारी दी गई एवं टेली मानस कार्यक्रम संबंधित परामर्श सेवाओं का लाभ लेने के लिए टेली मान टोल फ्री मानसिक स्वास्थ्य हेल्प लाइन सेवा (14416 अथवा 1800-891-4416) के संबंध में बताया गया। शिविर में मनोरोग चिकित्सक डॉ. धर्मेन्द्र प्रजापति, जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे, जेल उप अधीक्षक अनिल दुबे, डॉ महेन्द्र सासने, डॉ वैशाली भारद्वाज, नर्सिंग ऑफिसर अनिता पाल उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.पी. शर्मा ने बताया कि मानसिक विकलांगता, मानसिक विकार से ग्रसित, मानसिक रूप से बीमार या मानसिक विकार से ग्रसित लोगों की नियमित जांच और उपचार जिला चिकित्सालय देवास में मनकक्ष सेक्शन में किया जाता है। अगर किसी को इस प्रकार की समस्या हो तो अवश्य जांच उपचार करवाये।

जिला चिकित्सालय के मनोरोग चिकित्सक डॉ धर्मेन्द्र प्रजापति ने बताया कि मानसिक रोग से निपटने और देश में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के आधारभूत ढांचे की पूर्ण अपर्याप्तता और समुदाय में मानसिक रोग के भारी बोझ को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रति लोगो मे जागरूकता के लिये राष्ट्रीय टैली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वस्थ मन, स्वस्थ तन अभियान मई से सितम्बर 2023 तक चलाया जा रहा है।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply