Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल

87 महिला उद्यमियों को मिला 4.60 लाख का 2 प्रतिशत ब्याज अनुदान

1 min read
Text Size:

मध्यप्रदेश महिला वित्त विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा द्वारा गुरूवार को मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना में SAMAST पोर्टल से 87 महिला उद्यमियों को 2 प्रतिशत ब्याज अनुदान के रूप में 4 लाख 60 हजार रूपये अंतरित किये गये।

श्रीमती अमिता ने बताया कि अगस्त-2022 में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष का गठन कर मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना के क्रियान्वयन का निर्णय लिया था। इसमें प्रदेश में ग्रामीण/शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों के लिये 2 प्रतिशत ब्याज अनुदान उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि इस योजना प्रदेश में महिला उद्यमिता को विकसित करने के साथ तकनीकी कौशल आधारित उद्योगों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाते हुए राज्य की सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि करना है।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply