निगम कार्यालय में लगे पं. दीनदयाल उपाध्याय के स्टेच्यु को उपयुक्त व उचित स्थान पर लगाया जाए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास – नगर निगम कार्यालय के अंदर स्थापित पं. दीनदयाल उपाध्याय का छोटा स्टेच्यु को बड़ा एवं उचित स्थान पर लगाए जाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता आर.बी. भाई पटेल ने कलेक्टर एवं महापौर को आवेदन सौंपा है। पटेल ने बताया कि निगम कार्यालय के बीच में भारत के महामहिम पं. दीनदयाल उपाध्याय का स्टैच्यू छोटे से स्थान पर रखा गया है।

जो कि निगम अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। नगर निगम की करोड़ों की बिल्डिंग में छोटी सी प्रतिमा पं. उपाध्याय की स्थापित की गई है जो कि निगम अधिकारियों की उनके प्रति मानसिकता को दर्शाता है। पं. उपाध्याय का छोटा सा स्टैच्यू उनके सम्मान को ठेस पहुंचाता है।

पटेल ने कलेक्टर, महापौर, आयुक्त सहित संबंधित जबाबदार अधिकारियों से मांग की है कि पं. उपाध्याय जी का स्टैच्यू निगम कार्यालय के हाल से स्थानांतरित कर बड़े व उपयुक्त स्थान पर बड़ी प्रतिमा के रूप में लगाया जाए।

123 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!