मैं भी सावरकर कार्यक्रम आज, दिल्ली के कपिल मिश्रा होंगे मुख्य वक्ता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास – संस्था समर्थ सारथी द्वारा वीर सावरकर जयंती की पूर्व संध्या पर मैं भी सावरकर कार्यक्रम आयोजन होने जा रहा है। संस्था के अजय तोमर ने बताया कि  शाम 7 बजे से मल्हार स्मृति मंदिर में होने वाले मैं भी सावरकर आयोजन के मुख्य वक्ता दिल्ली के भाजपा नेता एवं हिन्दू इको सिस्टम के संस्थापक कपिल मिश्रा, मप्र रेडक्रॉस सेक्रेटरी प्रदीप त्रिपाठी एवं इतिहासकार दिलीप सिंह जाधव बाबा साहब होंगे।

वक्ताओं द्वारा वीर सावरकर की जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला जाएगा। आयोजन के मुख्य अतिथि सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, विधायक गायत्री राजे पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल एवं सभापति रवि जैन होंगे। समिति ने नगर के समस्त प्रबुद्धजनों एवं देश प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

119 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!