बच्चों के लिए राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा- बच्चों द्वारा बहादुरी के अनुकरणीय कार्यों के लिए वीरता पुरस्कार के आवेदन आमंत्रित किये गए है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बताया गया कि 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को उनके साहसिक कार्य करने के लिए प्रेरित करने की दृष्टि से बहादुरी के कार्य करने वाले बच्चों को प्रोत्साहन हेतु यह पुरुस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ‘‘जीवन के लिए जोखिम या शारीरिक चोट के खतरे और सामाजिक बुराई/अपराध के खिलाफ साहस और साहस का कार्य‘‘ का सामना करने में सहज निस्वार्थ सेवा का कार्य करने वाले बच्चों के आवेदन आमंत्रित है।
बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बताया गया कि 1 जुलाई, 2022 और 30 सितंबर 2023 के बीच हुई घटनाओं को 2023 पुरस्कारों के लिए माना जाएगा। पुरस्कारों के लिए नामांकन फॉर्म वेबसाइट www.iccw.co.in  पर भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए कार्यालय जिला बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग खंडवा में कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है।

159 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!