बैलेंस बिगडऩे से हुआ सडक़ हादसा, महिला की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास। एक महिला अपने भतीजे के साथ टोंकखुर्द से कमलापुर जा रही थी। तभी गांव रालामंडल के समीप स्पीड ब्रेकर के कारण दो पहिया वाहन का बैलेंस बिगड़ा और वाहन पर बैठी महिला नीचे गिर गई। जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अयोध्या बाई पति गोपीलाल कचनारिया (65) निवासी कमलापुर खुर्द गुरुवार शाम को अपने भतीजे के साथ टोंकखुर्द से कमलापुर दो पहिया वाहन पर जा रही थी तभी रालामंडल के समीप स्पीड ब्रेकर की वजह से दो पहिया वाहन का बैलेंस अचानक बिगड़ा और अयोध्या बाई वाहन से नीचे गिर गई।
जिन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने अयोध्या बाई को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह पीएम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Views Today: 2

Total Views: 98

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!