Skip to content
Friday, 16 October 2026
खंडवा

मोबाइल दुकान में चोरी के आरोपी गिरफ्तार, 45 मोबाइल बरामद

2 min read
Text Size:

खंडवा। जिले के मूंदी थाना अंतर्गत हुई मोबाइल दुकान में चोरी की घटना में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी के मोबाइल व नगदी रूपए बरामद किए हैं। मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा ने बताया कि मूंदी में चौक स्थित एक मोबाइल दुकान से चोरों ने 15 मई को दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल व नगदी करीब 40 हजार रूपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। फरियादी सुनील पिता कैलाश डोडे निवासी भमोरी की रिपोर्ट पर मूंदी थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर चोरों की तलाश की जा रही थी। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मूँदी राकेश पेन्ड्रो द्वारा अज्ञात आरोपियो की तलाश हेतु थाना प्रभारी मूंदी निरीक्षक केडी तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सायबर सेल की सहायता से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 24-05-2023 को अरूण पिता गोविन्द सोलंकी निवासी नयापुरा रंगवासा थाना राऊ को पकड़ा जाकर सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर अपने साथियों के साथ इन्दौर से मूंदी जाकर मोबाइल की दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके तीन साथियों को पकड़कर उनके पास से चोरी गए कुल 45 नग मोबाइल जिसमें 14 नग एन्ड्राइड मोबाइल व 31 नग कीपेड वाले छोटे मोबाइल कुल कीमती करीबन 2,24,000 रुपये के बरामद किए गए हैं। एक आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। उक्त अपराध की विवेचना में अज्ञात आरोपियों की तलाश व चोरी गया माल बरामद करने में निरीक्षक के डी तिवारी थाना प्रभारी मूँदी व उनि विनोद नागर, सउनि मनोज सोनी, प्रआर राजकिरण प्रआर सत्येन्द्र व आरक्षक लविश तोमर महिला आर. पूजा व सायबर सेल खंडवा आर. विक्रम वर्मा, सुनील एवं रामनरेश का सराहनीय योगदान रहा।

177 Views
What do you think?

Leave a Reply