दादाजी धाम एक्सप्रेस पुन: शुरू करने की मांग तेज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- कोरोना काल के दौरान बंद हुई नागपुर भुसावल दादाजी धाम एक्सप्रेस ट्रेन पुन: शुरू किए जाने की मांग तेज हो गई है। इसी सिलसिले में जनमंच सदस्यों ने  विधायक देवेंद्र वर्मा से मिलकर प्रधानमंत्री और रेलमंत्री के नाम पत्र लिखवाएं। जनमंच प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि  जन मंच के सदस्य विधायक से मिलने उनके निवास पहुंचे और आगामी गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास को देखते हुए दादाजी धाम एक्सप्रेस ट्रेन पुन: शुरू करने तथा बीड़-खंडवा-सनावद मेमो ट्रेन शुरू करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री  को पत्र लिख

इस दौरान जनमंच सदस्य चंद्रकुमार सांड, प्रमोद जैन, देवेंद्र जैन, कमल नागपाल, अनुराग बंसल, घनश्याम वाधवा, जयरामदास खेमानी, रविंद्र जौहरी, मनोज उधलानी ने  साथ मिलकर सामूहिक रूप से रेल मंत्री को पत्र लिखकर नागपुर भुसावल वाया इटारसी दादाजी धाम ट्रेन  पुन: शुरू करने की मांग की। इस दौरान जनमंच सदस्यों के साथ सुंदरलाल महाजन, कमलेश महाजन कन्हैया योगी गणेश खैरनार नंदू कोचले आदि मौजूद रहे।

359 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!