बैतूल- माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में बैतूल गंज स्थित अग्रसेन महाराज हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत कु. हितैषी (गुनगुन) साहू ने 84 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय एवं परिजनों का मान बढ़ाया है। कु.हितैषी साहू ने कुल अंक 500 में से 422 अंक प्राप्त किए है। बेटी कु.हितैषी ने सभी विषयों में विशेष योग्यता हासिल की है। छात्रा की इस उपलब्धि पर जहां उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है।
विद्यालय परिवार ने भी छात्रा की उपलब्धि पर उसे शुभकामनाएं दी हैं।
उल्लेखनीय है कि कु.हितैषी साहू प्रतिष्ठित पत्रिका अखबार के ग्राफिक्स डिजाइनर एवं यश इलेक्ट्रॉनिक के संचालक यशपाल साहू की बड़ी बिटिया हैं। कु.हितैषी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मम्मी श्रीमती रेखा (रश्मि) साहू, पापा यशपाल साहू एवं छोटी बहन तृप्ति (गोल्डी) साहू को दिया है। कु. हितैषी अपनी इस सफलता पर बेहद खुश है। सफलता का श्रेय उन्होंने अपने मम्मी पापा एवं शिक्षकों को दिया है। छात्रा ने बताया कि वह मेडिकल फील्ड में जाना चाहती है, इसके लिए वे आगामी काम्पिटिशन परीक्षा की तैयारी करेंगी। उन्होंने अपनी सफलता के लिए स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया है।

