पीजी कॉलेज में चलाया स्वच्छता अभियान, शहर को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन – शहर के बिस्टान रोड पर संचालित हो रहे पीजी कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया।

प्राचार्य डॉ. आरएस देवडा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीजी कॉलेज एवं शासकीय विधि महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में चले स्वच्छता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के प्रांगण तथा परिसर में महाविद्यालय के स्टॉफ, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने साफ .सफाई की। साथ ही महाविद्यालय तथा खरगोन शहर को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

  इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रो. चन्द्रभान त्रिवेदी, प्रो. तुषार जाधव, प्रो. गणेश पाटील, प्रो. जितेन्द्र कामले, प्रो. गोविंद मेहरा, प्रो. एमपी सिंह, प्रो. अकबर अली, महाविद्यालय के कर्मचारी, पीजी महाविद्यालय एवं विधि महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

123 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!