Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खंडवा

चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर के स्थापना दिवस आज

1 min read
Text Size:

खंडवा – धर्म की प्रभावना के लिए मंदिरों का निर्माण किया  जाता है। बड़ी संख्या में जैन समाज शहर में निवासरत है। समाज के बंधुओं ने लगभग सवा सौ वर्ष पूर्व सराफा में जैन मंदिर का निर्माण कराया था। जो अब तीर्थ का रूप ले चुका है। समाज के सचिव सुनील  जैन ने बताया कि  सेठी नगर स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर के 26 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं।

मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रात: 7.30 भगवान चंद्रप्रभु का अभिषेक एवं शांति धारा की जाएगी।  साथ ही विश्व शांति की भावनाओं को लेकर सभी के कल्याण के लिए प्रात: 8 चंद्रप्रभु मंडल विधान की पूजा श्रद्धालुओं द्वारा कि जाकर अघ्र्य चढ़ाए जाएंगे। सेठी नगर मंदिर के संचालक विजय सेठी परिवार ने सभी सामाजिक बंधुओं से मंदिर के स्थापना दिवस पर आयोजित धार्मिक महोत्सव में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का अनुरोध किया है।

189 Views
What do you think?

Leave a Reply