एसएन कालेज में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन आज से

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। नवीन शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया आज से प्रारंभ होगी।  नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ गणेश प्रसाद दावरे ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग ने नवीन प्रवेश के संबंध में कई नवाचार किए हैं।

विद्यार्थी के दस्तावेज ऑनलाइन ही सत्यापित हो जाएंगे। केवल असत्यापित विद्यार्थियों को ही संस्था में आकर अपने डॉक्यूमेंट सत्यापित कराने होंगे। साथ ही स्नातकोत्तर प्रथम समसत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 26 मई से होगी प्रारंभ। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष से विद्यार्थी पंजीयन करते समय माध्यमिक स्तर पर प्रदान की गई स्कॉलरशिप का आईडी दर्ज करेंगे।

एक विद्यार्थी अधिकतम 15 महाविद्यालयों के लिए चॉइस फिलिंग कर सकेंगे। छात्राओं को पंजीयन शुल्क में छूट रहेगी।

119 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!