हाजियों के साथ हज कमेटी कर रही खुली लूट, हाईकोर्ट में दायर की जनहित याचिका

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- वर्ष 2023 में हज कमेटी द्वारा अनोखे ढंग से हज यात्रा कराई जा रही है। नई यात्रा पॉलिसी 2027 तक के लिए तैयार की है जो इंदौर क्षेत्र के यात्रियों के लिए परेशानियों का सबब बन रही हे। नई इस पॉलिसी के तहत इंदौर से सीधे जद्दा हज यात्रा इंटरनेशनल उड़ने शुरू होना थी, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। हाल ही में जारी हुए नए शेड्यूल में हज यात्रियों को फ्लाइट से इंदौर से पहले हैदराबाद ले जाएंगे, वहाँ पर 6 घंटे तक रूकने के बाद जद्दा के लिए दूसरे प्लेन में सफर करेंगे। इस तरह से यात्रियों को जद्दा पहुंचने में 5 घंटे के बजाय 13 घंटे का सफर तय करना पड़ेगा। इस परेशानी को देखते हुए सोमवार को जिले के 240 हज यात्रियों हाईकोर्ट वकील मो. अरशद घोसी के पास पहुंचे और हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाने हेतु दस्तावेज दिए।

हाईकोर्ट वकील घोसी ने बताया कि मेरे पास देवास सहित उज्जैन और शाजापुर जिले के जिले के हज यात्री आए हैं। उन्होंने कोर्ट में जनहित याचिका लगाने का कहा, जिसकी पूरी तैयारी कर ली है। स्टेट हज कमेटी और हम कमेटी ऑफ इंडिया क्षेत्र के यात्रियों के साथ अन्याय कर रही है। इंदौर और भोपाल से सीधे जा यात्रा कुछ साल बाद फिर से इस बार शुरू होने जा रही है। इंदौर से व्याहा हैदराबाद जदा ले जा रहे, जिससे यात्रियों को 13 घंटे सफर करना पड़ेगा। इसके अलावा प्रति एक यात्री से 53 हजार 962 रुपए इंदौर से जद्दा जाने के ज्यादा लिए जा रहे हैं। अगर यात्री इंदौर से जद्दा जा रहा है तो उसे 1 लाख 6 हजार 5 रु. जमा करने पड़ रहे और मुंबई से जाने पर 53 हजार 43रु. देना है। इस तरह से ज्यादा पैसा लिया जा रहा है।

वकील घोसी ने बताया कि इंदौर से 2137 हज यात्री जाएंगे। प्रति यात्री को 52962 रु. ज्यादा देना पड़ रहे हैं। इस हिसाब से 2137 यात्रियों 11 करोड़ 31 लाख 79 हजार रूपए ज्यादा का भुगतान करना पड़ रहा है। हज यात्रियों द्वारा अतिरिक्त रुपए लिए जाने का विरोध भी किया जा रहा है। हज कमेटी द्वारा की जा रही मनमानी के विरोध में हाजियों ने माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है

Views Today: 2

Total Views: 148

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!