खंडवा- मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल द्वारा खण्डवा में उच्च शिक्षा की सुविधा में वृद्धि करते हए हुकुमचंद यादव, शासकीय नवीन आदर्श स्नातक महाविद्यालय खण्डवा में सत्र 2023-24 से अध्यापन प्रारम्भ किया जा रहा है। नवीन आदर्श महाविद्यालय प्राचार्य डॉ इंदुबाला सिंह ने बताया कि अत्यंत गौरव का विषय है कि यह महाविद्यालय संपूर्ण मध्यप्रदेश में स्थापित होने वाले 8 आदर्श महाविद्यालयों में से एक है।
महाविद्यालय में विभिन्न परम्परागत एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। सत्र 2023-24 में प्रवेश प्रक्रिया उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. शासन के ई-प्रवेश पोर्टल के माध्यम से सम्पन्न होगी। प्रवेश प्रक्रिया हेतु महाविद्यालय का कोड आईएन53310 है। नवीन आदर्श महाविद्यालय में सभी पाठ्यक्रमों हेतु विद्यार्थियों से केवल शासकीय शुल्क ही लिया जाएगा।
प्रवेश की विस्तृत जानकारी हेतु नीलकण्ठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खण्डवा के रूसा कक्ष में स्थापित हेल्प डेस्क (सेन्टर) पर प्रो. महेन्द्र पाटील, प्रवेश प्रभारी से संपर्क किया जा सकता है। महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रम एवं सीटों की संख्या – बीएससी बायो. प्लेन-100, बीएससी गणित प्लेन-30, बीएससी कम्प्यूटर साईंस-70, बी.कॉम प्लेन-40, बी.कॉम कम्प्यूटर एप्लीकेशन-100, (बीए, बीए कम्प्यूटर एप्लीकेशन, बीए योग विज्ञान)-200, बी.बी.ए-100 सीटें है।
Views Today: 2
Total Views: 266

