मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पीपल, आम और इमली के पौधे लगाए

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, आम और इमली के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ बालक रूद्र प्रताप सिंह और कुशाग्र भाटिया ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे।

इनके परिवार के  इंद्रपाल सिंह,  अक्षत सिंह,  राजेश भाटिया, श्रीमती सृष्टि भाटिया और कुमारी वैष्णवी भाटिया साथ थी। श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया फाउंडेशन के श्री दिलीप यादव और सुश्री कविता झरने ने भी पौधे लगाए।

102 Views

Leave a Reply