विश्व पर्यावरण दिवस पर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

विकास पवार बड़वाह – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीआईएसफ आरटीसी बड़वाह द्वारा बुधवार सुबह आरटीसी परिसर से नगर के मुख्य मार्गो पर रैली निकाली । रैली में आरटीसी के अधिकारीगण , बल सदस्य एवं प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया। बल सदस्यों ने प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ इत्यादि नारे लगाकर आम नागरिक को प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने और इस प्रयास से पर्यावरण बचाने तथा नगर को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। उक्त रैली निकालने का मुख्य उद्देश्य आम जनता को प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाली हानियों के बारे में जागरूक करने के साथ ही प्लास्टिक का प्रयोग त्याग कर पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित करना था।उल्लेखनीय है की विगत कई वर्षो से देखा जा रहा है की आरटीसी बड़वाह के अधिकारीगण , बल सदस्य एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा हमेशा रक्त दान शिविर में बढ़चड़कर हिस्सा लिया जाता है। जबकि समय समय पर नगर में जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाता है ।

91 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!