सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जाए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नर्मदापुरम – सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जाए। लापरवाही पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश कलेक्टर  नीरज कुमार सिंह ने सभी तहसीलदारों को दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए राजस्व विभाग अंतर्गत लंबित सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया कि आगामी दो दिनों में सभी सीमांकन , बटांकन के लंबित प्रकरणों का निराकरण कराएं।

सभी एसडीएम भी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की निरंतर मॉनिटरिंग करें। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण की भी समीक्षा कर कलेक्टर श्री सिंह में प्राप्त आवेदनों का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए। समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि दावे आपत्ति के निराकरण की कार्यवाही में प्रगति लाएं। महिला हितग्राहियों के आधार इनेबल एवं डीबीटी सक्रिय करने का कार्य भी शत प्रतिशत पूर्ण कराएं।

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने मूंग पंजीयन कार्य की भी समीक्षा कर पंजीयन सुचारू रूप से कराने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए।

108 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!