ब्लैक मेलर युवती पुलिस रिमांड पर, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मामला:-ब्लैक मेलिंग से तंग आकर बैंक कर्मी ने की आत्म हत्या

भैरुंदा (नसरुल्लागंज)। बीते 18 मई ब्लैक मेलिंग से तंग आकर एक बैंक कर्मी द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर ली थी। मरने से पूर्व युवक द्वारा पुलिस को दिए बयान के आधार पर नगर पुलिस ने ब्लैक मेलर युवती समरीन शाह पिता मुबारक शाह निवासी सर्वहरा कालोनी भैरूंदा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवती ने अपना जुर्म कबूल करते हुए घटना में शामिल अपने साथी प्रद्युमन पवांर निवासी राला व 3 अन्य अज्ञात युवकों के बारे में पुलिस को बताया। युवती के बयान के बाद पुलिस ने प्रद्युमन पवांर की तलाश शुरू कर दी है। प्रद्युमन के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद ही साजिश में शामिल 3 अन्य लोगों के नाम सामने आएंगे। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की 3 टीम लगी हुई है। वहीं मोबाईल लोकेशन के लिए भी साईबर पुलिस की मदद ली जा रही है।

यह है पूरा मामला
17 मई को शास्त्री कालोनी निवासी गोपाल महेश्वरी पिता गोर्वधन महेश्वरी 30 साल ने जहरीला पदार्थ खाकर खा लिया था। इस दौरान गोपाल ने अपने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी थी। परिजनों ने बिना देर किए गोपाल को गंभीर हालत में भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती किया। मामला पुलिस से जुड़ा होने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सुचना चूना भट्टी पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर युवक के बयान दर्ज किए। जिसमें युवक ने सारी घटना पुलिस को विस्तार से बताई। जिसमें उसने कहा कि मैं भैरूंदा एचडीएफसी बैंक में काम करता हूं। मेरे साथ कार्यरत युवती समरीन शाह मुझे प्रेम जाल में फंसाने का असफल प्रयास किया और जब वह सफल नही हुई तो उसने अपने साथी प्रद्युमन पवांर व 3 अन्य लोगों को जिन्हें मैं नही जानता के साथ मिलकर मुझे ब्लैक मेल करते हुए झुठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देते हुए मुझ से 15 लाख से अधिक की राशि वसूल कर चुके है। आए दिन दबाव व धमकियों से तंग आकर मैने यह कदम उठाया है।

युवती ने जुर्म कबूला पर प्रद्युमन के साथियों को पहचाने से इंकार किया
मामले की जांच कर रहे एसआई रामकुमार सूर्यवंशी ने बताया कि मृतक के बयान के आधार पर आरोपी युवती को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड में लिया गया। जहां युवती ने अपना जुर्म कबूल करते हुए अपने साथी प्रद्युमन पवांर सहित 3 अन्य अज्ञात लोगों के बारे में बताया। पुलिस दूसरे मुख्य आरोपी प्रद्युमन पवांर की तलाश में जुट चुकी है। प्रद्युमन की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

प्रोफेशनल तरीके से वसूलते थे राशि
मृतक गोपाल के बड़े भाई देवेन्द्र महेश्वरी ने बताया कि गोपाल को ब्लैक मेल करने वाले आरोपी प्रोफेशनल है। उन्होंने गोपाल से जितनी भी राशि वसूली वह कभी किसी के सामने या डिजिटल तरीके से नही ली। गोपाल ने मरने से पूर्व बताया था कि आरोपियों द्वारा जब भी राशि ली जाती थी वह उसे एकांत में बुलाकर लेते थे।

Views Today: 2

Total Views: 152

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!