ड्रीम इलेवन ने लायंस प्रीमीयर लीग रात्रि कालीन क्रिकेट का जीता खिताब

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

एक तरफा मुकाबले में पावर मेक को 74 रनों से हराया

भैरुंदा ( नसरुल्लागंज)। स्व. राहुल विश्वकर्मा की स्मृति में खेली जा रही लायंस प्रीमीयर लिग रात्रि कालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला रविवार को खेला गया। जिसमें ड्रीम इलेवन के कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित ओवरों में 139 रनों का टारगेट पावरमेक इलेवन को दिया। लक्ष्य का पीछा करने सितारों से सजी पावर मेक इलेवन ड्रीम इलेवन की कसी हुई गेंदबाजी के सामने महज 65 रनों पर ही ढेर हो गई। इस प्रकार पहला खिताब ड्रीम इलेवन के नाम रहा। विजेता टीम को ट्राफी व 51 हजार रूपये व उप विजेता को ट्राफी व 25 हजार रूपये पुरस्कार के रूप में दिए गए। आयोजन के बारे में योगेश पवांर व निखिल सोनी ने बताया कि पहला रात्रि लायंस प्रीमीयर लीग स्व.राहुल विश्वकर्मा की स्मृति में इंडियन प्रीमीयर लीग की तर्ज पर कराया गया। जिसमें 12 टीमों ने भाग लिया। फायनल रविवार को खेला गया। जिसमें ड्रीम इलेवन विजेता रही। साथ ही विनोद मालवीय को मेन आफ द सीरीज, उमेश पवांर को बल्लेबाज, देवेन्द्र कीर को गेंदबाजी, रजत उपाध्याय को फिल्डर, पंकज पवांर को विकेट कीपर के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ चुना गया।

109 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!