Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

25 मई से कालेजों में शुरू होंगे ऑनलाइन प्रवेश

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। बीए, बीएससी, बी-कॉम, एमए, एमएससी जैसी स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी तैयार हो जाएं। प्रदेश के सभी निजी और सरकारी महाविद्यालयों में शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए 25 मई से आनलाइन प्रवेश फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

च्वाइस की सुविधा
कालेजों में प्रवेश हेतु संपूर्ण प्रक्रिया आनलाईन रहेगी। इच्छुक विद्यार्थी एमपी आनलाईन पर च्वाइस के माध्यम से प्रदेश के 15 कॉलेजों के लिए अपनी च्वाइस भर सकेंगे।

होगा ई-सत्यापन
प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। उन्हें इसके लिए ई-सत्यापन की सुविधा मिलेगी। वहीं प्रदेश शासन की लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत लाभार्थी छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

एक साथ ले सकेंगे दो डिग्री
इस बार कालेजों में प्रवेश दौरान विद्यार्थियों को एक नई सुविधा प्राप्त होगी। अब सभी छात्र-छात्राएं चाहेंगे तो वे एक साथ दो डिग्री भी ले सकेंगे। इस बार शासन द्वारा नई शिक्षा नीति अंतर्गत यह खास प्रावधान किया गया है।

211 Views
What do you think?

Leave a Reply