हरदा की बेटी अवनि बंसल ने पूछे सवाल…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा रविवार को एक निजी होटल में पत्रकारों के साथ परिचय भेंटकर भारत जोड़ो पदयात्री एवं कांग्रेस नेत्री सुश्री अवनी बंसल ने कहा कि बीते ढाई दशक से यहां एक ही पार्टी के नेता सतत विधायक बने हुए हैं। मगर बीते 25 वर्षों में हरदा क्षेत्र विकास से अछूता है। यहां अभी भी आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। कहने को तो अनेक वादे किए जाते हैं, मगर आज तक एक पर भी अमल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि एक वर्ष में एक कार्य की मंजूरी भी कराई जाती तो अब तक 25 कार्य हुए होते। उन्होंने जिले में लॉ-कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, गर्ल्स कालेज और खिरकिया में शासकीय कालेज न होने की समस्या बताई। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ, बड़ी पंचायतों में प्राथमिक उप-स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। हंडिया जैसी पौराणिक बस्ती को तीर्थ नगरी का दर्जा नहीं मिला। ऐसी अनेक समस्याओं से आज भी हरदा के रहवासियों को मुक्ति नहीं मिल पाई है। इस चर्चा दौरान सुश्री बंसल ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के भी जवाब दिए।

अवनी के 25 सवाल

हरदा में कृषि महाविद्यालय और लॉ कॉलेज नहीं है? डबल फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग अनसुनी। पॉलिटेक्निक कॉलेज का उन्नयन और संकाय प्रबंधन नहीं हुआ? जिले में गर्ल्स कालेज नहीं बना। खिरकिया में सरकारी कॉलेज नहीं बना? खिरकिया फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण नहीं हुआ? खिरकिया में सरकारी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ क्यों नहीं है? किसानों के लिए किसान मंत्री ने क्या किया? किसानों को फसल के उचित दाम क्यों नहीं मिल रहे? केंद्र में सरकार होने के बाद भी कर्नाटक और सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन हरदा में क्यों नहीं रुकवा पाए? हरदा विधान सभा के अधिकतर गांव में नयापुरा, मगरधा, मोरगढ़ी, रूपीपरेटिया, डगावांशंकर, दुलिया आदि में स्वास्थ्य केंद्र क्यों नहीं खुला। हंडिया को अभी तक तीर्थ नगरी घोषित क्यों नहीं किया गया? हरदा में पर्यटन विकास पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया? अजनाल नदी को साबरमती फ्रंट बनाने की घोषणा का क्या हुआ? आंगनवाड़ी महिलाओं के वेतन में वृद्धि क्यों नहीं की गई और बहुत सारी आंगनवाड़ी बहनों की तनख्वाह क्यों रोक दी? नहर का पानी सोनतलाई, झलावा, नीमगांव, सामरधा, रेलवा, अन्य आदिवासी बाहुल्य गांव में सबको बराबर क्यों नहीं मिलता। नहर विभाग में नियुक्तियां क्यों नहीं हो रही। सरकारी विभागों में पद रिक्त पड़े हैं। सरकारी स्कूल में क्लर्क और सफाई कर्मचारी क्यों नहीं हैं? बच्चों को स्कूल के टॉयलेट की सफाई खुद क्यों करनी पड़ रही हैं? जल-नल योजना बहुत सारे गांव उड़ा, साल्याखेड़ी, जोगा, उड़ाल, भाटपरेटिया आदि में नल में पानी क्यों नहीं आया। हरदा क्षेत्र की बेटियों के लिए स्कूल और कॉलेज तक पहुंचने के लिए बस की सर्विस क्यों उपलब्ध नहीं है? अभी तक गांव से गांव को जोड़ने सड़कों साल्याखेड़ी- कांकरदा- जामुनवाली, मसनगांव- डोंगर, गंगला- हंडिया, नीमगांव- रेलवां, रातातलाई, चिराखान, रन्हाई कला आदि में निर्माण क्यों नहीं किया गया है। डूब क्षेत्र की वजह से आवासहीन भूमिहीन गरीब लोगों को अब तक पट्टे क्यों नहीं दिए खासकर उंडाल, जोगा, खरदना, मैदा सिगौन आदि? कृषि प्रधान जिला में राज्य के कृषि मंत्री होने के बावजूद भी किसानों को पर्याप्त बिजली क्यों नहीं मिल रही हैं? कई गांव में फीडर की मांग पर कार्यवाही क्यूं नहीं की जा रही है? क्षेत्र में अजनाल नदी का प्रकोप झेल रही जनता के लिए रपटा एवं पेड़ीकरण का निर्माण क्यों नहीं किया गया जैसे रूपीपरेटिया एवं घाटपरेटिया आदि में? आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र जैसे मोरगढ़ी, मगरधा में पुलिस चौकी क्यों नहीं है? प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का पूर्ण लाभ बहुत से गांव सिगौन, रहटाखुर्द आदि में क्यों नहीं पहुंचा? सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी क्यों है और जिन्हें गेस्ट फैकल्टी के रूप में अप्वॉइंट किया जाता है उनकी तनख्वाह बहुत कम क्यों है? शिक्षा के स्तर पर कोई ध्यान क्यों नहीं दिया गया? हरदा के अनेक गांवों में स्टॉपडैम की आवश्यकता है। अभी तक नहीं बनाए गए। झालवा गांव में 25 लाख रुपए मंजूरी के बाद भी स्टॉप डैम का काम अभी तक शुरू क्यों नहीं हुआ? हरदा विधानसभा में राजनैतिक कारणों से इतना भय और भ्रष्टाचार क्यों व्याप्त है?

आज से अवनी निकालेंगी विकास ढूंढो यात्रा

जिले के हरदा विधानसभा क्षेत्र में गत 25 सालों में भी कोई विकास क्यूं नहीं हुआ? इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेत्री सुश्री अवनी बंसल द्वारा विकास ढूंढो यात्रा निकाली जाएगी। इसका शुभारंभ 22 मई सोमवार को शाम 5 बजे स्थानीय अजनाल नदी के पेड़ी घाट स्थित गणेश मंदिर के समीप से की जाएगी। यह आयोजन अवनी बंसल मित्र मंडल के बैनर तले होगा।

618 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!