Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

महिलाओं के हितार्थ सिलाई केन्द्र की शुरुआत

2 min read
Text Size:

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदम….

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यालय स्थित प्रताप कॉलोनी में रविवार को सेवा भारती के मार्गदर्शन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सराहनीय कदम उठाया है। यहां महिलाओं के हितार्थ सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र की श्ुारूआत की है। जिसका सेवा भारती समेत अन्य समाजसेवियों की मौजूदगी में विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सेवा भारती के प्रान्त संगठक सुरेन्द्र सिंह सोलंकी विश्ेाष रूप से उपस्थित रहे। श्री सोलंकी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन दौरान मध्य भारत में चलने वाले सभी प्रकल्पों के बारे में आवश्यक जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संचालक पन्नालाल ने सेवा का महत्व विषय पर अपनी बात रखी। सेवा भारती के अध्यक्ष उद्योगपति नटवर पटेल ने महिला उत्थान की दिशा में यह सिलाई केन्द्र कारगर साबित होगा। यहां इच्छुक महिलाएं सिलाई-कढ़ाई का निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ ही इसी क्षेत्र में आर्थिक उन्नति हासिल कर सकेगी। अंत में कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थी महिलाओं की संख्या में सहभागिता रही।

 

सिलाई कार्य में करेंगे निपुण

श्री पटेल ने संचालन व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षण केन्द्र के लिए प्रेमशंकर रघुवंशी फाउंडेशन ने बड़ा हॉल उपलब्ध कराया है। जहां समाजसेवी उषा गोयल महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देने के साथ ही सिलाई कार्य में उन्हें निपुण करने हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगी।

 

कार्यक्रम में इनकी सहभागिता

शुभारंभ अवसर पर प्रांत संगठक सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, सेवा भारती प्रमुख नटवर पटेल, बालमुकुन्द कौशिक सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पद्मसिंह ने किया, वहीं अंत में श्रीमती रघुवंशी ने समस्त अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

135 Views
What do you think?

Leave a Reply