अवैध शराब विक्रेताओं के अड्डो पर मारा छापा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

– कार्यवाही में 2 लाख 3 हजार की मदिरा जब्त

अनोखा तीर, खरगोन। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के आदेश तथा सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार आबकारी वृृत स तथा भीकनगांव के संयुक्त दल ने गुरुवार को अवैध मदिरा विके्रताओं के विरुद्ध कार्यवाही की। कार्यवाही सहायक जि़ला आबकारी अधिकारी टीआर गंधारे के मार्गदर्शन में खरगोन स के ग्राम बोरखेड़ा, मेहतियाखेड़ी तथा गलतार के जंगल में अलसुबह अवैध मदिरा विके्रताओं के अड्डों पर दबिशी कार्यवाही की गई। वृत प्रभारी ओमप्रकाश मालवीय ने मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क, च के तहत 6 प्रकरण दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
कार्यवाही में इन स्थानों से 20 पाव देशी मदिरा प्लेन तथा 140 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। वहीं 4 हजार किग्रा महुआ लहान का सैम्पल लेकर मौके पर ही नष्ट किया गया। कार्यवाही के दौरान जब्त की गई मदिरा, महुआ लहान व सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 2 लाख 30 हजार रुपए है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक दिनेश सिंह चौहान, आबकारी आरक्षक मनोहर सिंह बुंदेला, रणजीत वर्मा, राधेश्याम मंडलोई, ऋषिकेश मालवीय एवं महिला आरक्षक संता चौहान का सराहनीय योगदान रहा।

109 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!