Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

संगीत निशा आज, रेनू राठौर कलाकारों के साथ देंगी प्रस्तुति

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, खंडवा। भारतीय फिल्म जगत के प्रसिद्ध गायक किशोर कुमार की जन्मस्थली खंडवा में फंडू इवेंट वेल फेयर सोसायटी के तत्वावधान एवं मोरिया सरिया के सहयोग से सुरमई संगीत निशा का आयोजन किशोर दा के माता-पिता की याद में बने गौरीकुंज सभागृह में 19 मई शाम 7 बजे आयोजित होने जा रहा है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सामाजिक कार्य करने वाली फंडू इवेंट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नगर में पहली बार संगीत निशा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें गिनिज बुक में नाम एवं गोल्डन बुक आफ वल्र्ड रिकॉर्ड एवं बहुत सारे अवार्ड विजेता, प्रोफेशनल वरसाईटल सिंगर रेनु राठौर पहली बार खंडवा शहर में अपनी प्रस्तुति देने आ रही है। इस प्रोग्राम में मुंबई, इंदौर के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। विशेष रूप से सिंगर रेनू राठौर के साथ ही के-फार किशोर के विजेता चिंतन बाकीवाला, राजू बडवाहे, चंदन, दर्शन, सुनील कुमार, लोकेश, रामजी के साथ ही स्पेशल फॉरमेशन सखी सोनी, आदिश्री सोनी, राहुल मुंडे, अपनी शानदार प्रस्तुति संगीत निशा में देंगेे। फंडू इवेंट वेलफेयर सोसाइटी आयोजक रेनू राठौर ने बताया कि संगीत निशा के प्रोग्राम में मुख्य अतिथि महापौर अमृता अमर यादव, विशेष अतिथि विधायक देवेन्द्र वर्मा, विधायक राम दांगोरे, जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन मुकेश तनवे उपस्थित होंगे। दर्शकों के लिए कार्यक्रम में नि:शुल्क आयोजित है। रेणु राठौर ने सभी संगीत प्रेमियों से 19 मई को शाम 7 बजे गौरीकुंज में आयोजित संगीत निशा में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

233 Views
What do you think?

Leave a Reply