विद्यार्थियों की सकोरा पहल से मिली पक्षियों को राहत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, खंडवा। डॉ. सीवी रामन विश्वविद्यालय के छात्र परिषद इस बेहद गर्मी के मौसम में पक्षियों के पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्यशील बनी हुई है। यह उपहार पक्षियों के संरक्षण की ओर एक प्रशंसनीय कदम है। गर्मियों के मौसम में जल की आपूर्ति के महत्व को मध्यस्थ रखते हुए छात्रों ने यह संकल्प लिया है कि उनकी यूनिवर्सिटी पक्षीयों के पीने के पानी के संबंध में प्रभावी उपाय अपनाए। छात्र परिषद के छात्रों ने यूनिवर्सिटी के पूरे कैंपस में पक्षियों के पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी स्थानों पर पानी के सकोरों को स्थापित किया है। यह मिटटी के सकोरे रस्सी की सहायता से पेड़ पर लटकाए गए जिससे यह पक्षियों की पहुंच में रहे। इस अभियान में छात्र परिषद् के अध्यक्ष अम्मार सैफी, सचिव वैशाली पालीवाल, खेल सचिव जयराव टिक्केकर, युवराज दानल, तनुष पटेल सहित सभी छात्रों ने भाग लिया। इस अभियान का संचालन डॉ स्वाति पाठक सलाहकार छात्र परिषद द्वारा किया गया। छात्रों के इस अनोखे प्रयास को विवि के कुलपति डॉ. अरुण जोशी और कुलसचिव रवि चतुर्वेदी एवं अधिष्ठाता डॉ. भावना बाजपेयी द्वारा सराहा गया और यह भी सुनिश्चित किया गया कि आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण के और अधिक प्रयास विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा किए जाएंगे।

108 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!