Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

महाराणा प्रताप जयंती पर निकलेगी वाहन रैली, बैठक में हुई चर्चा

2 min read
Text Size:

– सरकारी अवकाश घोषित होने पर समाजजनों ने राज्य शासन का माना आभार

अनोखा तीर, देवास। महाराणा प्रताप की जयंती पर होने वाले आयोजन को लेकर जय माँ भवानी क्षत्रिय राजपूत उत्थान संघ एवं सर्वसमाज विकास मंच की संयुक्त बैठक मुखर्जी नगर स्थित शॉपिंग काम्पलेक्स में पृथ्वीराज चौहान जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थितजनों ने सर्वप्रथम राज्य शासन द्वारा महाराणा प्रताप जी की जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करने पर खुशी जाहिर कर सरकार को धन्यवाद प्रेषित किया। साथ ही 22 मई को महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में निकलने वाली वाहन रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। मंच संयोजक एवं राजपूत उत्थान संघ अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाराणा प्रताप की जयंती पूरे देश में तिथि के अनुसार धूमधाम से मनाई जाएगी। इसी के अंतर्गत शहर में जयंती पर 22 मई को भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली का शुभारंभ मुखर्जी नगर से होगा जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भोपाल रोड स्थित महाराणा प्रताप चौराहा पर माल्यार्पण के साथ सम्पन्न होगी। रैली को सफल बनाने की अपील हेमेन्द्र सिंह जादौन, दिलीप सिंह बघेल, दिग्विजय सिंह राठौड़, प्रेमसिंह परदेशी, बीएम सिंह, डॉ. गजेन्द्र सिंह तोमर, अभिषेक सिंह राठौड़, रामकृपाल सिंह तोमर, मोहनसिंह सिसोदिया, विक्रम सिंह बैस, सुरेन्द्र सिंह बैस सहित समाजजन व सर्वसमाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

204 Views
What do you think?

Leave a Reply