– कैंप में मेडिकल चेकअप व वैक्सीनेशन कर किया स्वागत
अनोखा तीर, खंडवा। हज कमेटी जिला खंडवा के द्वारा गुरुवार को हज 2023 पर जाने वाले यात्रियों का गुलशन नगर में कैंप लगाकर मेडिकल चेकअप व वैक्सीनेशन किया गया। जिला अध्यक्ष मो. अयाज के नेतृत्व में आयोजित कैंप में सभी स्वागत व सम्मान पुष्पमाला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम संचालक सईद कुरैशी ने बताया कि हज 2023 में खंडवा जिले से 180 हज यात्री हज के लिए जा रहे हैं। जिसमें 155 हज कमेटी भोपाल व 25 प्राइवेट टूर व बौहरा समाज से 10 हज यात्रियों का मेडिकल चेकअप व वैक्सीनेशन किया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि उपस्थित अतिथियों ने हज पर जाने वाले सभी यात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, विषेश अतिथि भाजपा जिला महामंत्री राजेश तिवारी, अध्यक्षता शहर काजी सैयद निसार अली व अतिथि प्रदेश सदस्य परमजीत सिंह नारंग, सुनील जैन, चिकित्सा जिला स्वास्थ्य अधिकारी शरद हरणे, प्रदेश सदस्य रूआब पठान, अकरम खान, मुकीद खान मौजूद थे। सभी अतिथियों द्वारा उद्बोधन कर हाजियों को मुबारकबाद दी और फुलमाला से सभी हाजियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में हज कमेटी खंडवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद अयाज, जिला उपाध्यक्ष इल्मुददीन सोनी, हाजी शमीर खान, तोसिफ बांठिया, सचिव फखरुद्दीन जिंद्रान, सह सचिव नदीम खान हीरो, इमरान भारती, अकरम बांठिया, रियाज़ खान, आजाद पटेल, अमीन खान, मोइनुद्दीन खान, जफर कुरैशी, रज्जब अली, फरहान खान की सराहनीय भूमिका रही। संचालन शेख इब्राहिम ने किया व आभार सईद कुरैशी ने माना।

