मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर में 941 आवेदनों का हुआ निराकरण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, खंडवा। प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय विभागों से उपलब्ध कराए जाने वाली सेवाओं और समस्याओं के शत प्रतिशत निराकरण के लिए 15 दिवसीय मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का दूसरा चरण चलाया जा रहा है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि नगर निगम प्रशासन द्वारा 16 मई से 25 मई तक प्रत्येक वार्ड में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के शिविर लगाकर समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। गुरुवार को घासपुरा मराठी स्कूल के आंगनवाड़ी केंद्र एवं घंटाघर चौक बगीचे में शिविर लगाया गया। निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बैठकर नगर निगम संबंधी वार्ड की जनता की समस्याओं को भी सुना एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए समय पर निगम के करों का भुगतान करने वालों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र भी दिए गए। तीन दिनों में अलग-अलग वार्डो में लगे शिविरों में 1007 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 941 आवेदनों का निराकरण भी किया गया। घंटाघर शिविर में पार्षद सोमनाथ काले ,नीतीश बजाज, मनोज मंडलोई, पूर्व पार्षद सुनील जैन, मनोज कसेरा ,दीपक राठौर, निगमायुक्त नीलेश दुबे, निगम उपायुक्त सचिन सिटोले, अशोक तारे, संजय गीते, रामचरण खरे, नवनीत शुक्ला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

169 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!