डॉ. मुनीष मिश्रा शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

– प्रदेश कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर भी की अध्यक्षों की नियुक्ति

अनोखा तीर, खंडवा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। खंडवा में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष के पद पर डॉ. मुनीष मिश्रा को नियुक्ति मिली है। यह नियुक्ति पीसीसी चीफ व पूर्व सीएम कमलनाथ ने दी है। बता दें कि, चुनावी साल में खंडवा कांग्रेस में संगठन को लेकर निर्णय लिए जा रहे है। जिसके तहत यह नियुक्तियां की गई है। श्री मिश्रा खंडवा विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके है। जिला मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने जिले में फिलहाल खंडवा और मांधाता विधानसभा को प्राथमिकता देते हुए खंडवा विधानसभा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर का जिम्मा रईस अब्बासी तथा शहर दक्षिण का ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग अत्रे को बनाया है। इसी तरह खंडवा ग्रामीण में पूर्व सरपंच राधेश्याम तोमर को जिम्मेदारी दी गई है। मांधाता विधानसभा की बात करें तो किल्लौद ब्लॉक में आनंदसिंह कलम, ओंकारेश्वर ब्लॉक में नादानसिंह सोलंकी, पुनासा ब्लॉक में दिनेश पंवार, मूंदी ब्लॉक में हौसीलाल यादव को जिम्मेदारी दी गई है।

196 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!