Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खंडवा

सात दिनी बाल संस्कार शिविर और इन्द्रध्वज मंडल विधान प्रारंभ

2 min read
Text Size:

– शोभायात्रा, ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलित कर किया शिविर का शुभारंभ

अनोखा तीर, खंडवा। दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल खंडवा एवं दिगंबर जैन महिला मुमुक्षु मंडल खण्डवा के तत्वावधान में नगर में बालकों एवं गृहस्थ दाम्पत्यों में जैन संस्कृति सदाचार एवं नैतिकता के संस्कारों को आधुनिक जीवन पध्दति में अक्षुण्य बनाये रखने के उद्देश्य से अठारहवें बाल संस्कार शिविर एवं इंद्रध्वज मंडल विधान का आयोजन 18 मई से 25 मई तक किया जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि संस्कार शिविर के प्रथम दिवस श्रीजी की शोभायात्रा, सामूहिक पूजन, ध्वजारोहण, मंगलकलश स्थापना, प्रवचन, शिविर उद्घाटन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। दोपहर में इन्द्रध्वज विधान मंडल की पूजा की गई। शाम को जिनेन्द्र भक्ति, बाल कक्षा, प्रवचन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी ने धर्म का लाभ लिया। शिविर में प्रवचन भोपाल से पधारे पं.अंकुर शास्त्री, पं. शुभम शास्त्री, विधानाचार्य पं. अनुराग शास्त्री इंदौर, पं. अचल शास्त्री उज्जैन व बाल कक्षाओं में बच्चों को धर्म की शिक्षा पंडित आदि शास्त्री झालावाड़, पंडित आयुष शास्त्री उदयपुर द्वारा दी जा रही है। उद्घाटन सभा की अध्यक्षता डॉक्टर सुभाष जैनी, राजबहादुर जैन, डॉ. शरद जैन ने की, शिविर उद्घाटन चिंतामन जैन, विकास कुमार जैन, ध्वजारोहण निशित जैन ने किया। इस अवसर पर श्रेष्ठी वर्ग से अरुण कुमार जैन, कमल जैन, डॉ. इन्द्र कुमार जैन, नरेन्द्र कुमार जैन, हेमंत जैन, अनुराग जैन, सुनीलजैन, प्रसंग जैन, राजीव जैन, राजेश जैन एवं समस्त खडवा जैन समाज उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नितिन जैन ने किया।

189 Views
What do you think?

Leave a Reply