Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

जैसीनगर में आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा, लाखों श्रद्धालु होंगे शामिल

2 min read
Text Size:

– बागेश्वर धाम पीठाधीश धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा आज से प्रारंभ

अनोखा तीर, भोपाल। सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में आज बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के प्रारंभ होने के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। यह कलश यात्रा दोपहर 2 बजे से ज्ञानोदय कॉलेज से प्रारंभ होकर जैसीनगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी। जिसमें जैसीनगर सहित सुरखी विधानसभा क्षेत्र एवं जिले भर से श्रद्धालु शामिल होंगे। कलश यात्रा के स्वागत के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा जगह-जगह पर कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा की जाएगी। धूमधाम से कलश यात्रा निकाली जाएगी। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि आस्था और धर्म के इस महाकुंभ में सभी धर्मप्रेमी बंधु, श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करें। श्री हनुमंत कथा आज से प्रारंभ होकर 22 तारीख तक चलेगी। जिसमें आप सभी सपरिवार शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें। कार्यक्रम को लेकर पिछले एक माह से जोर शोर से जैसीनगर मेें तैयारियां चल रहीं है। सभी श्रद्धालुओं के स्वागत तथा व्यवस्था के लिए 36 समितियां गठित की गई। जिसमें 5000 से अधिक कार्यकर्ता व्यवस्था को संभालेंगे। भोजन व्यवस्था के लिए 3000 कारीगर तथा 4000 श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी वितरण करने के लिए सहयोग करेंगे। कथा स्थल पर 80 से अधिक भट्टियां लगाईं गई हंै। श्रद्धालुओं को पानी की कोई परेशानी ना हो जिसको देखते हुए 150 से अधिक टेंकर तथा पूरे क्षेत्र में प्याऊ खुलवाए गए हैं। कथा स्थल पर व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन सहित समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे। इसके अलावा इस विशाल आयोजन में पार्किंग व्यवस्था के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि यह धार्मिक आयोजन ऐतिहासिक होगा जिसमें लाखों लोग पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। गुरूवार को पंडाल तथा जैसीनगर के विभिन्न क्षेत्रों में ध्वज लगाए गए हैं पूरा जैसीनगर बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के स्वागत में सजा दिया गया है।

140 Views
What do you think?

Leave a Reply