मुकेश सोनी आठनेर- विकासखंड की ग्राम पंचायत हिडली में आदिवासी समाज द्वारा पड़ा पेन महा उत्सव का विशाल आयोजन 19 मई को रखा गया है जिसमें समस्त सो जाती बंधुओं मातृशक्ति पित्र शक्तियों को जय जोहार के साथ आमंत्रित किया गया है कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी पड़ा पेन महोत्सव का कार्यक्रम ठाना हिडली तहसील आठनेर में आयोजित किया गया है जिसमें सांस्कृतिक धार्मिक बोली भाषा एवं सभ्यता परंपराओं को बचाने के लिए प्रेषित करना अपने संवैधानिक अधिकारों को जनता समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं कर्तव्य को समझाना एवं अन्य विषयों पर समाज में जागृति लाना समाज के बुद्धिजीवियों द्वारा संदेश देना एवं परिचर्चा करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य होगा उक्त जानकारी देते हुए जिला पंचायत सदस्य राम चरण इरपाचे ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा प्रातः 8:00 बजे से पड़ा पेन की पूजा अर्चना भूमिकाओं द्वारा की जाएगी प्रातः 9:00 बजे कलश यात्रा गोडी डडार एवं लोक नृत्य कलाकारों के साथ होगा दोपहर 12:00 भूमिकाओं द्वारा गोंडी प्रवचन होगा एवं मार्गदर्शन शाम 5:00 बजे से भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया है रात्रि 8:00 बजे से एकसांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उद्बोधन होंगे इस कार्यक्रम में तिरु रामस्वरूप उईके सुपरस्टार गायक गोंडवाना गोल्डन जागरण ग्रुप धसोर तिरु माय ममता उईके आमला बैतूल तिरु मुकेश धुर्वे गोंडी स्वर लहरी एवं समस्त कलाकार किशन कन्हैया गुड्डू रानी की जोड़ी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे रानी दुर्गावती डांस ग्रुप धनोरी महाराष्ट्र जय सेवा डांस गुप आष्टी बिरसा मुंडा डांस ग्रुप संभोग महाराष्ट्र द्वारा अपने-अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी इस कार्यक्रम मैं क्षेत्र के सभी वरिष्ठ जन सामाजिक बंधु अपना अपना उद्बोधन भी देंगे श्री इरपाचे ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन युवा आदिवासी विकास संगठन आठनेर मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद आठनेर आदिवासी महिला संगठन बिरसा क्रांति दलआठनेर द्वारा सामूहिक रूप से यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है श्री राम इरपाचे ने सभी सामाजिक बंधुओं एवं उनके समाज को समय-समय पर सहयोग एवं मार्गदर्शन देने वाले उन सभी लोगों से आग्रह किया है कि वह 19 मई को ठीक 8:00 बजे से कार्यक्रम स्थल हिली में पहुंचकर अपने-अपने विचार व्यक्त कर आदिवासी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं

