शैलेन्द्र शरण को मां कलावती जमड़ा काव्य बीज प्रेरणा सम्मान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, खंडवा। श्री कला मोहन भाषा साहित्य एवं संगीत केंद्र, सुखेड़ा रतलाम द्वारा वर्ष 2022 के मां कलावती जमड़ा काव्य बीज प्रेरणा सम्मान हाल ही में घोषित किए गए हैं। समय सीमा में प्राप्त काव्य कृतियों को विभिन्न राच्य के तीन विद्वानों द्वारा प्रदत्त अंकों के योग के आधार पर सम्मान हेतु चुना गया है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि चार सम्मानित कृतियों में शहर के कवि, कथाकार शैलेन्द्र शरण के काव्य संग्रह सूखे पत्तों पर चलते हुए का चयन किया गया है। चयन समिति में विद्वान कवि, समीक्षक प्रणु शुक्ला राजस्थान, प्रतिष्ठित लेखिका एवं प्राध्यापिका गीता दुबे मध्यप्रदेश, कवि एवं व्याख्याता नीलकांत यादव उत्तर प्रदेश के निर्णयों को आधार माना गया है। सम्मान समारोह 28 मई 23 को सुखेडा, रतलाम में संपन्न होगा। शहर के साहित्यकार कैलाश मंडलेकर, शरद जैन, अरुण सातले, गोविंद शर्मा, श्याम सुन्दर तिवारी, रघुवीर शर्मा, संतोष तिवारी, डॉ रश्मि दुधे, सुधीर देशपांडे तथा अन्य लेखकों और परिजनों ने शिवना प्रकाशन कार्यालय में समारोह पूर्वक बधाई दी।

145 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!