Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

हर दम हरदा वाट्सएप सेवा नागरिकों के लिए बनी वरदान

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला प्रशासन हरदा ने जिले के नागरिकों की सुविधा के लिये हरदम हरदा वाट्सएप चेटबोट सेवा शुरू की है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति वाट्सअप नम्बर 8226006666 पर मेसेज कर चाही गई शासकीय सेवा वाट्सअप पर ही प्राप्त कर सकता है। आवेदक को अपनेे आवेदन की पीडीएफ पावती कुछ ही देर में वाट्सअप पर ही मिल जाती है। आवेदक को कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ती। ग्राम पलासनेर निवासी रक्षा यादव ने जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए वाट्स सेवा के माध्यम से आवेदन किया था, जिस पर लोक सेवा प्रबन्धक ने आवेदिका रक्षा यादव से बात कर उनका आवेदन करवाकर 1 दिन तत्काल सेवा में आय एवं मूल निवासी प्रमाण-पत्र बनवाया गया तथा उसके पश्चात जाति प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन करवाया गया, जिससे उन्हें 7 दिवस में जाति प्रमाण-पत्र प्राप्त हो सका। रक्षा यादव बहुत ही कम समय में आय, जाति व मूल निवासी प्रमाण-पत्र प्राप्त कर बहुत खुश है और जिला प्रशासन के इस नवाचार की सराहना करती है तथा कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग का आभार प्रकट करती है।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply