मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह अंतर्गत 159 जोडो का हुआ विवाह सम्पन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन। मुख्यमंत्री सामुहिक कन्या विवाह योजनांतर्गत मंगलवार को कसरावद कृषि उपज मण्उी में 159 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजन हुआ। निकाय द्वारा भोजन व्यवस्था, टेंट व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, मंच व्यवस्था एवं गायत्री परिवार द्वारा विवाह सम्पन्न कराया गया। योजनानुसार जोड़ों के बैंक खाते में 49 हजार रूपये प्रति जोड़े को राषि प्रदान की जाएगी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में खरगोन-बड़वानी सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुबाई तवर, कसरावद विधायक सचिन यादव, पूर्व विधायक आत्माराम पटेल, श्रीमति विमल राजेन्द्र सिह यादव, नगर परिषद अध्यक्ष, सारिका राजेष बागदरे अध्यक्ष जनपद पंचायत, विवाह समिति के सदस्यगण, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती षिराली जैन एसडीएम अग्रिम कुमार, तहसीलदार एव नायब तहसीलदार मुख्य नगर पलिका अधिकारी, जनपद पंचायत सीइओ, आगनवाडी कार्यकर्ता, नगरपरिषद के कर्मचारी समस्त पार्षदगण के तत्वाधान में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

193 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!